6 मार्च 2014 - 20:30
बहरैन के हालात पर एमेनेस्टी इन्टरनेश्नल ने जताई चिंता।

लेबनान की अलअहद वेबसाईट की रिपोर्ट के अनुसार एमनेस्टी इन्टरनेश्नल ने आज एक बयान जारी करके घोषणा की कि बहरैन सरकार ने प्रदर्शनियों का अधिक दमन करने और जनता की स्वतंत्रता को सीमित करने के लिए हालिया धमाके से लाभ उठाया है।

एमेनेस्टी इन्टरनेश्नल ने बहरैनी सुरक्षा की ओर से जनता के भीषण दमन की निंदा की है। लेबनान की अलअहद वेबसाईट की रिपोर्ट के अनुसार एमनेस्टी इन्टरनेश्नल ने आज एक बयान जारी करके घोषणा की कि बहरैन सरकार ने प्रदर्शनियों का अधिक दमन करने और जनता की स्वतंत्रता को सीमित करने के लिए हालिया धमाके से लाभ उठाया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के इस बयान में आया कि बंदियों की संख्या में वृद्धि, मनामा के पश्चिमी क्षेत्र सनाबिस में सुरक्षा बलों की संख्या में वृद्धि और इसी प्रकार विरोधी नेताओं पर दबाव, जनता के विरुद्ध सरकार की महत्त्वपूर्ण कार्यवाहियां हैं।ज्ञात रहे कि सोमवार को सनाबिस क्षेत्र में एक विस्फोट हुआ था जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। मारे गये सुरक्षा कर्मियों में दो का संबंध बहरनै से था जबकि एक इमारात का वरिष्ठ सैन्य अधिकारी था। इस घटना के बाद सरकार ने इस क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया और बक्तरबंद वाहनों को तैनात करने के साथ ही सैन्य हेलीकाप्टरों की उड़ाने भी आरंभ हो गयी जिससे आवासीय क्षेत्र सैन्य छावनी में परिवर्तित हो गया।उल्लेखनीय है कि बहरैन में सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर हुए आक्रमण के दौरान दर्जनों लोग हताहत और सैकड़ों घायल हो चुके हैं। मारे जाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।